खटीमा। यहां किलपुरा वन रेंज के बिरिया मझोला स्थित दुगाड़ी बीट में हाथी ने एक 25 वर्षीय युवक को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मानसिक रोगी बताया जा रहा है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरिया मझोला के कुछ ग्रामीण दुगाड़ी बीट के जंगल में लकड़ी लेने जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों को दुगाड़ी बीट में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्राम प्रधान महेंद्र चंद ने घटना सूचना वन रेंजर मनोज पांडे और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे रेंजर पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर पड़े शव के आसपास जांच पड़ताल की तो मौके पर हाथी के पदचिह्न तथा युवक के घसीटने के निशान मिले। रेंजर पांडे ने आशंका जताई कि हाथी के हमले में युवक की मौत हुई है। सूचना पर एसआई किशोर पंत भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करते हुए शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्राम प्रधान महेश चंद और ग्रामीणों के अनुसार युवक बिरिया गांव का नहीं है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव की शिनाख्त के प्रयास तेज करते हुए आसपास के गांवों में सूचना दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]