प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व डीएफओ किशन चंद की करोड़ो रूपये की संपत्ति को किया अटैच

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व डीएफओ किशन चंद की 31.88 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले में एक स्कूल भवन और रूड़की जिले स्थित एक स्टोन क्रशर प्लांट को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच किया गया है। बता दें कि इनका स्वामित्व डीएफओ किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों के पास है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  


बताते चलें कि किशन चंद प्रभागीय वन अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। ये मामला उत्तराखंड सरकार के सतर्कता विभाग के अधिकारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच के दौरान पता चला कि कि अटैच की गई संपत्तियां ‘अपराध से आय’ हैं। इसके साथ ही पता चला कि विभिन्न खातों में भारी मात्रा में नकदी और तीसरे व्यक्ति के नाम पर चेक जमा किए गए थे। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए जमा की गई राशि का उपयोग किया गया। किशन चंद ने एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2017 तक की अवधि के दौरान चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण और खरीद के साथ-साथ अन्य कार्यों पर 41.9 करोड़ रुपए की राशि खर्च की है। हालांकि इस दौरान चंद की आय 9.8 करोड़ रुपए थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Enforcement Directorate attached property worth crores of rupees of former DFO Kishan Chand Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More