पंचर टायर पर स्कूटी सवार युवती सहित चार लोगों को रौंदने के बाद भी दौड़ाता रहा चालक कार को, पोल से टकराने के बाद आया पुलिस की पकड़ में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां शराब के नशे में कार चालक द्वारा तीन टायरों पर कार दौड़ाने और कार से एक स्कूटी सवार युवती सहित चार लोगों को रौंदने की घटना सामने आई है। कार बिजली के पोल से टकराकर रुक पाई। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

मुखानी के थाना प्रभारी रमेश बोहरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार निलियम कालोनी निवासी देवाशीष जोशी भगवानपुर रोड पर नशे में धुत होकर कार दौड़ा रहा था। इस बची कार का एक टायर पंक्चर हो गया और वह कार से अलग भी हो गया। लेकिन चालक को इसका पता ही नहीं चला और वह तीन टायरों पर ही कार दौड़ाता रहा। इस दौरान एक स्कूटी सवार युवती व एक बुजुर्ग दंपपि सहित चार लोगों को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपित पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अलबत्ता कार चालक का मेडिकल कराने के बाद मोटर यान अधिनियम के तहत चालान करने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news after hitting the pole came into police custody Even after trampling four people including a girl riding a scooty on a punctured tyre Haldwani news the driver continued to run the car Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More