तलाश से पूर्व युवक नाबालिग प्रेमिका के साथ पहुंचा कोतवाली, पुलिस ने कोर्ट में पेशकर भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ से आधी रात में नाबालिग लड़की को भगाने वाला आशिक सुबह होते ही प्रेमिका का हाथ पकड़े थाने पहुंच गया और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाने लगा। लेकिन पुलिस ने प्रेमी पर नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक हल्दूचौड़ के जग्गीबंगर इलाके का रहने वाला है। उसके पड़ोस में ही नाबालिग लड़की रहती है। आरोप है कि युवक अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को आधी रात में बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने पहले लड़की की खोजबीन की लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला तो वे लालकुआं कोतवाली पहुंचे और पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर नाबालिग बेटी को भागकर ले जाने की आशंका व्यक्त की। जिस पर पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक के खिलाफ आईपीसी की आधार 363 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक और नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी लेकिन सुबह होते ही युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ थाने पहुंच गया। युवक ने पुलिस को बताया कि वो नाबालिग लड़की से प्यार करता है और उसके साथ शादी करना चाहता है लेकिन पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि फिलहाल आरोपी का नाबालिग को भगाने की धाराओं में चालान किया गया है। पीड़िता के मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेटी के समक्ष उसके बयान भी दर्ज कराए हैं। चिकित्सकीय जांच एवं मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: before the search youth reached Kotwali with the minor girlfriend Haldwani news lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More