विवाह समारोह से घर लौट रहे पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां एक विवाह समारोह से बाइक पर घर लौटते वक्त सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नंबरदार पुरी हल्दुआ निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि उसके पिता जेएस रावत 65 वर्ष शनिवार की शाम को बाइक से रामनगर एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। वापसी में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन चालक ने उसके पिता की बाइक पर टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कुछ वर्ष पूर्व ही आसाम रायफल्स में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुए थे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Ex-serviceman returning home from marriage ceremony dies in road accident nainital news ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More