भारी मात्रा में बन रही अवैध कच्ची शराब की भट्टी को ध्वस्त कर बड़ी कारवाही की आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


काशीपुर। चुनावी आचार संहिता के चलते मादक पदार्थो के अनुचित इस्तेमाल पर पाबंदी पर जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन पर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बड़ी कारवाही करते हुए रम्पुरा नाले के पास बहल्ला नदी के किनारे मालता फार्म जंगल में चल रही अवैध कच्ची शराब भट्टी को नष्ट कर अवैध भण्डारण को जब्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 


प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्पुरा नाले के किनारे जंगल में महल्ला नदी के किनारे अवैध कच्ची खाम व शराब का कार्य चल रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने मौके पर पहुचते हुए 12 अवैध खाम की भट्टी एवं 16 हजार किलो लाहन को नष्ट करते हुए 210 लीटर अवैध कच्ची शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 


इस दौरान आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के साथ आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, पान सिंह राणा उमेश कुमार, वन दरोगा बृजेश शर्मा, ओम प्रकाश आबकारी विभाग के सिपाही संजीव कुमार, कृष्ण चंद्र आर्य, पवन कम्बोज, प्रमिल शर्मा, नौशाद अली, चंद्र शेखर काण्डपाल एवं वाहन चालक महेश लोहनी सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More