कुख्यात सुनील राठी के नाम से होटल कारोबारी से रंगदारी, पुलिस ने किया अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल के होटल कारोबारी से कुख्यात सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगी गई है। कुख्यात के नाम से रंगदारी मांगने के मामले को लेकर हरिद्वार पुलिस में हडकंप मचा हुआ है। होटल कारोबारी की शिकायत पर कनखल पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

क्षेत्र के विष्णु गार्डन में होटल कारोबारी सन्नी कपूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में होटल कारोबारी ने बताया कि छह नवंबर को उसके मोबाइल फोन नंबर पर एक कॉल आई। कॉल कर रहे खुद को राठी बताकर हत्या की धमकी दी। आरोप है कि उसके बाद पुराने लेन देन का जिक्र करते हुए हिसाब कर लेने की धमकी दी। होटल कारोबारी ने कनखल पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कनखल पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मोबाइल फोन नंबर धारक की लोकेशन दिल्ली में होना सामने आई। पुलिस अब मोबाइल फोन नंबर को खंगालने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Extortion from a hotel businessman in the name of notorious Sunil Rathi haridwar news police registered a case against unknown accused Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: 9 सितंबर सुनवाई से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऑनलाइन कॉज लिस्ट में मामला तीसरे नंबर पर सूचीबद्ध है। ऐसे में सुनवाई और महत्वपूर्ण आदेश की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे बनभूलपुरा क्षेत्र की करीब 31 […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी सवार दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में घर से बिना बताए नई स्कूटी लेकर निकले दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूषित पानी की शिकायतों के बीच ज्योलीकोट में दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया फैलने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना ने उपचार […]

Read More