अल्मोड़ा। एक तरफ सीएम धामी राज्य में जीरो टोलरेंस के लिए प्रयासरत है, वहीं जिम्मेदार पद पर आधीन अधिकारी सीएम के निर्णयों की अवहेलना से नहीं चूक रहें। जिसका ज्वलंत उदाहरण आज अपने भाई दिलीप के साथ अल्मोड़ा न्यायालय में गवाही के लिए आई गंगा के साथ देखनो को मिला है। पिछले दो वर्षों से भाई की सुनियोजित रूप से अपहरण कर निर्मम हत्या के बाद भी आज बहन भाई के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटक रही है।
बताते चलें कि उपपा के दलित नेता जगदीश की एक सितंबर2022 को भिकियासैंण के पास सुनियोजित रूप से अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पिछले दो वर्षों से जगदीश के परिजनों को उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। अपने भाई दिलीप के साथ अल्मोड़ा न्यायालय में गवाही के लिए आई गंगा ने आज बताया कि वे पिछले दो वर्षों से अपने मृतक भाई जगदीश के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए तहसील, एसडीएम, जिलाधिकारी कार्यालय एवं अस्पताल के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन पूरी सरकारी मशीनरी उन्हें गुमराह कर रही है। जगदीश की बहन गंगा ने बताया कि वे तमाम संबंधित कार्यालयों में दर्जनों बार चक्कर लगाकर प्रार्थना पत्र व शपथ पत्र भी पेश कर चुकी हैं। लगातार फोन करते-करते भी थक गए हैं, लेकिन सरकार में कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मृतक जगदीश के परिजनों का कहना है कि मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने के कारण हर जगह कानूनों अड़चनें आ रही हैं। जगदीश की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को रोज़गार देने की बात उठी थी पर रोज़गार की कौन कहे ? आज उनकी विधवा को अपनेअबोध बच्चे के लालन पालन के लिए विधवा पेंशन के फॉर्म भरने के लिए भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है जिससे उनका परिवार आहत है। इधर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा कि यदि इस मामले में तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो इस मामले को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]