बेटी द्वारा पिता को उपचार हेतु ऋषिकेश ले जाने के दौरान कार दुर्घटना में पिता की हुई मौत, बेटी घायल   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां कटघरिया निवासी पिता पुत्री की कार ऋषिकेश जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिनी कॉलोनी कठघरिया थाना मुखानी हल्द्वानी निवासी दिवाकर सिंह बिष्ट (65) का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी पुत्री अदिति बिष्ट (32) पिता को उपचार के लिए कार से ऋषिकेश एम्स ले जा रही थी। हल्द्वानी रोड पर ग्राम नमूना के पास अचानक से अदिति से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में अदिति एवं उनके बीमार पिता को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची बरहैनी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बाजपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी एसटीएच चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान दिवाकर सिंह बिष्ट की मौत हो गई। अदिति का उपचार जारी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: daughter injured Father died in car accident while daughter was taking father to Rishikesh for treatment Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More