घोगा नदी के तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र, पिता का शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में घोगा नदी में तेज बहाव के चलते पिता पुत्र नदी में बह गए। ग्रामीणों द्वारा पिता का शव नदी से बरामद कर लिया गया है जबकि बेटे का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 

शुक्रवार को अकील अहमद पुत्र जमील अहमद का एकलौता पुत्र पांच बहनों का दिव्यांग भाई कामिल अपने पिता अकील अहमद के साथ खेतों की तरफ नदी किनारे पाॅपोलर के पेड़ देख रहा था तभी पैर फिसलने के चलते कामिल नदी में गिर गया। पानी में गिरने की आवाज सुन पिता उसे बचाने नदी में कूद गए, इस दौरान वह भी पानी के बहाव में बहते चले गए। घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो गांव के तैराक युवकों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद अकील अहमद को बाहर निकला गया, लेकिन जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम इकलौते बेटे कामिल की खोज में लगातार सर्च अभियान चला रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

भाजपा नेता राजेश कुमार ने एसडीएम के समक्ष विषय रखने के साथ ही नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट को पीड़ित परिवार की माली हालत के बारे में बताया। सांसद अजय भट्ट ने पीड़ित परिवार के मुखिया जाकिर से वार्ता कर घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को यथा संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंची उप जिलाधिकारी डां अमृता शर्मा ने पीड़ित के परिजनों को ढांढस बंधाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bajpur news Father and son swept away in the river Father and son swept away in the strong current of Ghoga river father's body recovered Strong current of Ghoga river udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज घोगा नदी का तेज बहाव दुर्घटना न्यूज नदी में बहे पिता-पुत्र बाजपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More