रुद्रपुर। यहां सोमवार (आज) तड़के गल्ला मंडी में दुकान को लेकर चल रहे विवाद में गोली लगने से बाप-बेटे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स को लेकर दुकान स्वामी गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कॉलोनी और मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा और अवधेश सलूजा के बीच विवाद चल रहा था।सोमवार की तड़के दिनेश पक्ष के लोग जेसीबी लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गए थे। दुकान पर लगे सीसीटीवी से मामले की जानकारी के बाद गुरमेज अपने बेटे हनी और मनप्रीत के साथ दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दुकान के पास आते ही कब्जा कर रहे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में गुरमेज (60) के पैर और मनप्रीत (26) के सीने में गोली लगी। हनी ने भागकर जान बचाई। इससे वहां हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीते […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]