38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह पर जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 14 फरवरी को एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों का 14 फरवरी को समापन समारोह को लेकर जिला प्रशासन और खेल विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। समापन के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित हो रहे खेल का समापन होगा। इसी के तहत शिक्षा विभाग ने नैनीताल जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का 14 फरवरी को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जयसवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा समीक्षा बैठक में नैनीताल जनपद के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, और निजी विद्यालय, 14 फरवरी दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल समापन के मौके पर बंद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय खेल का समापन हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होना है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह के मौके पर दोपहर 3:00 बजे बाद केंद्रीय की गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी पहुंचेंगे जहां आम जनता के साथ-साथ कई विद्यालयों के स्कूली छात्र भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

 

समापन कार्यक्रम को संगीत से सजाने के लिए बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में गृहमंत्री शाह के अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या के अलावा कोई गण्यमान्य और वीआईपी लोगों के पहुंचने की संभावना है। समापन समारोह में 15000 से अधिक लोगों की आने की संभावना है। समापन को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ खेल विभाग जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Closing ceremony of the 38th National Games Haldwani news On the closing ceremony of the 38th National Games one day holiday declared on February 14 in all the government and private schools of the district uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More