6 फरवरी उत्तराखंड के लिए होगा ऐतिहासिक, विधानसभा सदन में रखा जायेगा यूनिफॉर्म सिविल कोड  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादन। मंगलवार 6 फरवरी का दिन उत्तराखंड राज्य के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है, क्योंकि इस दिन विधानसभा सदन में उत्तराखंड सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक को सदन के पटल पर रखने के बाद इस पर चर्चा होने के साथ ही इसे पारित किया जाएगा।

विधानसभा सत्र में पारित होने जा रहे यूसीसी बिल को लेकर भाजपा सरकार काफी उत्साहित नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड राज्य में लागू होने जा रहे विधेयक का इंतजार लंबे समय से था। यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी प्रतीक्षा न सिर्फ उत्तराखंड के लोग कर रहे हैं बल्कि पूरा देश कर रहा है। पूरा देश इस वक्त उत्तराखंड को देख रहा है। प्रदेश में मातृ शक्ति, युवा, समेत सभी वर्ग के लोगों के लिए यूसीसी लेकर आ रहे हैं। जिसे मंगलवार 6 फरवरी को विधेयक के रूप में सदन में पेश किया जाएगा। वहीं, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर विपक्ष की ओर से उठाया जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भारत का संविधान कह रहा है, उसके अनुरूप ही यूनिफॉर्म सिविल कोड आगे बढ़ेगा। हालांकि, अभी ड्राफ्ट सदन में नहीं आया है। ऐसे में जब यूसीसी ड्राफ्ट विधेयक के रूप में सदन में पेश किया जाएगा, तो उसके बाद सभी लोगों की चिंताएं दूर हो जाएंगी। सीएम ने बताया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। लिहाजा किसी को भी अभी से चिंता करना या परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यूसीसी विधेयक सदन के पटल पर रखे जाने के बाद सभी लोगों की परेशानियां दूर हो जाएंगी। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगदृष्टा है। भविष्य को देखने वाले हैं। देश के हर एक जन, गण, मन की पीएम चिंता करते हैं। इसके साथ ही देश के सभी युवाओं, नौनिहालों और विद्याथियों के हितो को देख रहे हैं। युवाओं और प्रतिभागियों को किस प्रकार की कठिनाइयां आती हैं, पीएम उसको भली भांति जानते हैं। यही वजह है कि पीएम हर वो काम करते हैं जिसकी लोगों को आवश्यकता होती है। लिहाजा नकल विरोधी कानून की देश को जरूरत है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news February 6 will be historic for Uttarakhand Uniform civil code Uniform Civil Code will be kept in the Assembly House Uttrakhand assembly house Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More