जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए फंदे में फंस गई मादा गुलदार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजधानी से सटे झाझरा क्षेत्र के भाऊवाला गांव के जंगल में जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए फंदे में मादा गुलदार फंस गई। घायल गुलदार की हुंकार से ग्रामीणों को मामले का पता चला तो सूचना वन विभाग को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाऊवाला गांव के ग्रामीण बुधवार सुबह जंगल की ओर गए तो उन्होंने फंदे में मादा गुलदार को फंसे हुए देखा। उसका पैर फंदे में जकड़ा हुआ था जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। फंदे से निकलने के लिए वह छटपटा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान को दी। उनके निर्देश पर रेस्क्यू टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे फंदे से निकाला और दून चिड़ियाघर रेस्क्यू सेंटर ले गए। वहां डाक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया। प्रभागीय वनाधिकारी धीमान के आदेश पर अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 


प्रभागीय वनाधिकारी  राजीव धीमान ने बताया कि शिकारी जंगली सूअरों को पकड़ने के चक्कर में फंदे लगा देते हैं और इसमें जंगली सूअर की जगह गुलदार फंस जाते हैं। झाझरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में गुलदार पाए जाते हैं जो अक्सर फंदे में फंस जाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More