उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित किया गया वित्तीय जागरुकता अभियान   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वित्त मन्त्रालय के आदेशों पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में शाखा तल्ली बमौरी के क्षेत्रान्तर्गत जगदम्बा बैंक्विट हॉल में एक वित्तीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में जनजागृति स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष मीनाक्षी पाण्डेय, सचिव मंजू कपिल सहित अनेक समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बैंक के हल्द्वानी परिक्षेत्र के सहायक महाप्रबन्धक के एम शर्मा द्वारा उपस्थित समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की सराहना करते हुये आवहान किया गया कि महिलायें, स्वंय को आत्मनिर्भर बनाने हेतु, बैंक से रोजगारपरक योजनाओं के अन्तर्गत ऋण प्राप्त करें। कार्यक्रम में समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार की गयी रंगोली, पूजा की चौकी, जूट बैग, दीये, मोमबत्ती आदि की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। शाखा प्रबन्धक दीपक पाण्डेय द्वारा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा प्रधानमन्त्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति बीमा योजना एंव अटल पेन्शन योजना की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम को महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सुनील पन्त एवं बैंक के योजना विभाग के प्रमुख सी पी पाण्डेय द्वारा भी सम्बोधित किया गया। इस दौरान देहरादून से आयी कलाकारों की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वित्तीय जागरुकता का सन्देश दिया गया। वित्तीय जागरुकता पर बी डी नैनवाल द्वारा भी जानकारी दी गयी। बैंठक में नगर परियोजना प्रबन्धक डॉ आई पी पन्त, स्वाति भट्ट, रितु रौतेला, शालिनी धीमान, पार्षद विनोद दानी, नेत्रबल्लभ जोशी, मनोज बिष्ट आदि उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Financial awareness campaign Financial awareness campaign organized by Uttarakhand Gramin Bank Haldwani news o Uttarakhand Gramin Bank news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More