औद्योगिक क्षेत्र में देर रात फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 13 टीमें आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन दस घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। वहीं, आग बुझाने का प्रयास कर रही है। सहारनपुर से भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीमें लगातार आग को बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

बताया जा रहा है की फैक्टरी में मटेरियल पैकिंग समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। उधर, सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया आग का कारण का शार्ट सर्किट लग रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fear of loss worth crores Fire breaks out in factory late night in industrial area haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More