उधार के रुपये मांगने पर झोंक डाला फायर, अब आया पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विगत माह रेखा गंगवार पत्नी केशव गंगवार निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी द्वारा तहरीर दी गयी कि दिए 19 नवम्बर को रात्रि के समय उसके पति केशव गंगवार को जान से मारने की नियत से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस संबंध में थाना हल्द्वानी पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया। सनसनीखेज घटना के घटित होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया।

घटना के खुलासे के लिए मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपीनगर व उनि निर्मल लटवाल के नेतृत्व में अलग – अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना में संलिप्तशूटर सूरज पुत्र मैकू लाल को ट्रान्जिट कैम्प रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशादेही पर घटना में इस्तेमाल तमन्चा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस जांच में प्रकाश में आया कि घटना में घायल केशव गंगवार अपने परिवार के साथ गन्ना सेन्टर के पास किराये में निवास करता है तथा सिलाई का कार्य करता है व मूल रूप से कजियापुरा थाना मिलक उप्र का रहने वाला है, तथा केशव गंगवार की पत्नी रेख गंगवार की जान पहचान छोटे लाल उर्फ बृजनन्दन पुत्र मैदन लाल निवासी ग्राम जोखनपुर थाना शीशगढ जिला बरेली के साथ थी। जिसको रेखा गंगवार द्वारा 2 लाख रुपये उधार दिये गये थे। इन पैसों को वापस लेने के लिए रेखा गंगवार व उसके पति द्वारा छोटे लाल पर दबाव बनाया जा रहा था। जिस पर छोटे लाल द्वारा अपने एक मित्र सूरज को केशव गंगवार को रास्ते से हटाने के लिए तैयार किया। क्योंकि सूरज ने छोटे लाल से 16-17 हजार रू  उधार लिए थे जिसके एवज में शूटर सूरज केशव गंगवार को गोली मारने की तैयार हो गया। छोटे लाल अपनी मोटर साईकिल से शूटर सूरज को एक तमन्चा 315 बोर व 02 कारतूस देकर केशव गंगवार के घर के बाहर छोड़ गया जब केशव लाल बैंकट हाल से गार्ड की ड्यूटी कर वापस अपने घर आ रहा था तो वहाँ पर पहले से मौजूद घूम रहे शूटर सूरज ने केशव गंगवार पर तमन्चे से फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

घटना में मुख्य अभियुक्त छोटे लाल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है एवं शूटर अभियुक्त सूरज के विरूद्ध अवैध तमन्चे की बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 636/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पृथक से पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही सूरज पुत्र महकू लाल निवासी मौहल्ला केशवपुरम थाना बहेडी जिला बरेली उप्र हाल नारायण कालोनी वार्ड नं 2 थाना ट्रान्जिट कैम्प रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर गिरफ्तार किया गया है। जबकि छोटे लाल नामक युवक फरार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More