उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं को जीवंत बनाने को शुरू होगा पांच दिवसीय श्रीमां दुर्गा पूजा महोत्सव    

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष आगामी 20 अक्टूबर (शुक्रवार) से शुरु होने जा रहे पांच दिवसीय श्रीमां दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के विशेष उद्देश्य से नई शुरुआत करने का निर्णय लिया है। कमेटी महोत्सव के दौरान झोड़ा प्रतियोगिताआयोजित करेगी जिसमें प्रथम स्थान आने वाली टीम को  11 हजार रुपए का नकद पुरुस्कार भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

आज बुधवार को सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा सेवा समिति भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिस दौरान समिति के उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह फर्त्याल  ने बताया कि कमेटी द्वारा इस वर्ष  महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से झोड़ा प्रतियोगिता का आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसमें प्रथम आने वाली टीम को कमेटी के द्वारा 11000 रुपएं, द्वितीय आने वाली टीम को 7500 रुपएं जबकि तीसरा पुरुस्कार पांच हजार एक सौ तथा सात्वना पुरुस्कार ढाई- ढाई हजार रुपएं के सात्वना पुरस्कार दिया जाएगा। बताया कि जो टीम झोड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभा करना चाहते हैं वह 17 अक्टूबर (मंगलवार) तक 9720294334 तथा 8126513826 नंबरों में अपनी टीमों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं साथ ही फर्त्याल गारमेंट्स चाट पार्क मल्लीताल और भट्ट स्टेशनरी बड़ा बाजार मल्लीताल में अपनी टीमों का नाम लिखवा सकते हैं। उन्होने बताया नयना देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण का काम पूर्ण हो चुका है। महोत्सव के दौरान बंगाल समेत देश के अन्य क्षेत्रों से नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड किस संस्कृति की झलक दिखाने के लिए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्टार नाइट के तहत लोक गायिका माया उपाध्याय, इंदर आर्य तथा श्वेता मेहरा समेत अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

वार्ता के दौरान सुरेश चौधरी, प्रेम कुमार शर्मा, किशन सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र भट्ट, भाष्कर बिष्ट, भास्कर महतोलिया तथा शिवराज सिंह नेगी, जेके शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Five-day Shrima Durga Puja festival will start to enliven the folk culture and traditions of Uttarakhand nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More