कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत पांच की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लाक पर कोठियाडा के पास शुक्रवार को एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार चार महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम शवों को खाई से बाहर निकाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी में भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-पटुड़गांव मोटर मार्ग पर राजागांव कोठियाणा के पास ( राजस्व क्षेत्र ) में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार रजागांव से घनसाली होल्टा जयेली की ओर आ रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार 4 महिला और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक होल्टा नैलचामी के बताए जा रहे है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में गबर सिंह पुत्र थेपड सिंह (उम्र 63 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, बबली देवी पत्नी गबर सिंह, (उम्र 59 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, तुलसी देवी पत्नी भगवान सिंह, (उम्र 65 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, सोना देवी पत्नी सरोप सिंह, (उम्र 55 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, एवं उर्मिला देवी पत्नी राय सिंह, (उम्र 50 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, टिहरी बताए गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Five including four women of the same family died after the car fell into a deep gorge tehari garwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More