नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म पर किशोर को न्यायालय में पेश कर भेजा बाल सुधार गृह 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को हिरासत में लेते हुए न्यायालय में पेश कर किशोर को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड में किराए में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसका पति टिक्की चाट का ठेला लगाता है। पति के काम में सहयोग के लिए वह उनके साथ दुकान जाती है। इस बीच पड़ोस ही किराए में रहने वाला नाबालिग उसकी 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। जिसका पता चलने पर उसने किशोर के परिजनों से बात की। इसके बाद करीब दो माह‌ पूर्व उक्त परिवार वहां से कमरा छोड़ डहरिया में जाकर रहने लगा। इस बीच उसकी भतीजी के पेट में दर्द उठने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उसके 6 माह की गर्भवती होना पाया गया। जब परिजनों ने किशोरी से जानकारी ली तो उसने पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर को न्यायालय में पेश किया जहां उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: For raping a minor teenager Haldwani news nainital news the juvenile was presented in the court and sent to the correctional home Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More