राष्ट्रीय खेलो की तैयारियों को कुमाऊं आयुक्त ने मिनी स्टेडियम व इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेलविभाग व कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों को राष्ट्रीय खेल की तिथियों से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
 
आयुक्त रावत ने मिनी स्टेडियम में चारों तरफ पाथ वे पर लगाई जा रही बरमूडा ग्रास भी देखी। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए और जिस हिस्से में घास नहीं लगी है, वहां लेबलिंग के बाद ही घास लगाने के निर्देश दिए। पेयजल निर्माण निगम की खेल ईकाई के एई शैलेंद्र सिंह भंडारी ने 4.36 करोड़ से फुटबॉल ग्राउंड बनाने समेत अन्य काम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फुटबॉल ग्राउंड में राई ग्रास लगाई जा रही है। पूरे मैदान में ग्रास की सीडिंग कर दी गई है, जनवरी के पहले सप्ताह में उग जाएगी। इस पर आयुक्त रावत ने दोबारा निरीक्षण की बात कही। वॉलीबॉल कोर्ट में कामकाज ठप होने पर आयुक्त रावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने खेल उपनिदेशक राशिदा सिद्दीकी से वॉलीबॉल कोर्ट में काम करने वाले मजदूरों के नाम, पे रोल, रजिस्टर वगैरह ब्योरा देने के निर्देश दिए। सख्त लहजे में कहा कि राष्ट्रीय खेलों में समय बेहद कम बचा है इसलिए काम किसी भी स्तर पर बंद नहीं होना चाहिए। इसके बाद आयुक्त रावत गौलापार स्थित इंदिरा गांधी
अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे। उपनिदेशक राशिदा सिद्दीकी ने बताया कि स्विमिंग, फुटबॉल, क्लोजिंग सेरेमनी समेत आठ आयोजन होने हैं। आयुक्त रावत ने यहां पर इंडोर स्टेडियम देखा तो खेल अधिकारियों ने बताया कि लाइटिंग व एसी का काम चल रहा है। उन्होंने पेयजल निर्माण को जल्द से जल्द काम पूरा करा इलेक्ट्रिक सेफ्टी व फायर सेफ्टी करवाने के निर्देश दिए। इस पर आयुक्त रावत ने कहा कि जब डेढ़-दो साल पूर्व नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी से स्टेडियम हैंड ओवर लिया गया तो एसी चालू है या नहीं चेक करना चाहिए था। सिद्दीकी ने बताया कि स्टेडियम वर्ष 2015 में बनकर तैयार हो गया था लेकिन हैंडओवर बाद में हुआ। फिर उन्होंने ताइक्वांडो का कोर्ट देखा और दीवारों पर लगी हुई एकोस्टिक्स की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोर्ट की सफाई व पेंटिंग का काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्विमिंग पूल का जायजा लिया। एई शैलेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि ऑल वेदर पूल है, इसमें हीटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। यह पूल राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया गया है। उन्होंने साइट सुपरवाइजर से कहा कि राष्ट्रीय खेल के आयोजन को सफल बनाने के लिए जितनी भी मैन पॉवर चाहिए उसका वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता कर आकलन कर लिया जाए। आयोजन से पूर्व मैन पॉवर मांग ली जाए ताकि बाद में परेशानी नहीं हो। इस मौके पर उपनिदेशक सिद्दीकी ने स्टेडियम के बाहर से अवैध निर्माण हटाने की मांग की। इस पर आयुक्त रावत ने उपनिदेशक राशिदा सिद्दीकी से कहा कि कोई भी समस्या या मांग हो तो लिखित में उन्हें व जिलाधिकारी को भी दें ताकि समस्या का निस्तारण हो सके। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, जल संस्थान ईई आरएस लोशाली, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, तहसीलदार सचिन कुमार, साइट सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: For the preparation of National Games Haldwani news Kumaon commissioner Kumaon Commissioner inspected the Mini Stadium and Indira Gandhi International Stadium and gave necessary instructions to the officers Necessary instructions to the officers Preparations for National Games Site inspection of Mini Stadium and Indira Gandhi International Stadium uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More