पूर्व एडीएम नैनीताल कैलाश सिंह टोलिया का हृदयाघात से निधन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल के पूर्व एडीएम व वर्तमान में बाजपुर चीनी मिल के जीएम कैलाश सिंह टोलिया का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया है जिसके बाद प्रशासन सहित स्थानीय लोगों द्वारा उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बजट सत्र के दूसरे दिन प्रदेश सरकार ने 11 महत्वपूर्ण विधेयक किए सदन में पेश 

मूल रूप से मुनस्यारी के टोली गांव निवासी कैलाश सिंह टोलिया करीब दो वर्ष तक नैनीताल में एडीएम के पद पर तैनात रहे। कुछ समय पूर्व ही उनका स्थानांतरण बाजपुर चीनी मिल में बतौर जीएम हो गया था लेकिन कुछ समय पूर्व उनका स्वास्थ्य खराब होने से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। इलाज के बाद वह हल्द्वानी अपने घर वापस आ चुके थे लेकिन गुरुवार तड़के अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे दुनिया को अलविदा कह गए।

यह भी पढ़ें 👉  लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत, अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र, पूर्व डीआईजी मोहन सिंह बंगयाल, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पीसीएस व पूर्व एडीएम बीएस फिरमाल ने पूर्व एडीएम टोलिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। शहर को जाम से निजात दिलाने को प्रशासन अतिक्रमण हटाने पर फोकस कर रहा है। जिसके क्रम में ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ […]

Read More
उत्तराखण्ड

लीजेड्स लीग क्रिकेट 2026 : भारतीय कप्तानों ने 23रन से हराया मुंबई स्पार्टन्स को 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बुधवार को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 सीज़न के पहले मैच में भारतीय कप्तानों ने मुंबई स्पार्टन्स को 23 रनों से हरा दिया। गुरुवार को रॉयल राइडर्स पंजाब का सामना एलएलसी 2026 के दूसरे मैच में […]

Read More
उत्तराखण्ड

गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए जारी टेलीफोन नंबर नहीं लगने से उपभोक्ताओं में बड़ी नाराजगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। क्षेत्र में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए एजेंसियों को जारी किया गया टेलीफोन नंबर पिछले दो दिनों से नहीं लग रहा है। इसके चलते उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं […]

Read More