उत्तराखंड पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर, रुद्रपुर में किया सोलर प्लांट का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर उत्तराखंड पहुंचे। सचिन ने औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने प्लांट के मैनेजमेंट से मुलाकात की और प्लांट के बारे में कई जानकारी भी ली। 

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

आज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सुबह 11 बजे चार्टर प्लेन से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में सचिन तेंदुलकर का स्वागत सोलर प्लांट के मैनेजमेंट द्वारा किया गया। इसके बाद वह औद्योगिक नगरी रुद्रपुर के सिडकुल पहुंचे और सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट 10 एकड़ में फैला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन तेंदुलकर रामनगर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी जा सकते हैं। जबकि 29 मार्च को वह कैंची धाम, नैनीताल दर्शन के लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर का पंतनगर आने का कार्यक्रम था। लेकिन दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उनका कार्यक्रम टल गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Former Indian cricket team captain Sachin Tendulkar reached Uttarakhand inaugurated solar plant in Rudrapur rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More