चारधाम यात्रा मार्ग पर दून पुलिस के चार हॉक आई ड्रोन करेंगे निगरानी   

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा मार्ग पर दून पुलिस के हॉक आई ड्रोन निगरानी करेंगे। इसके लिए चार ड्रोन हमेशा आसमान में उड़ते रहेंगे। यात्रा मार्ग पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा ये नियमों के उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी करेंगे।
यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ऋषिकेश पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने यह निर्देश पुलिस को दिए। इसके अलावा मौजूदा ट्रैफिक और चीता पुलिस के अलावा यात्रा मार्ग पर 10 अतिरिक्त चीता मोबाइल तैनात किए जाएंगे। एसएसपी ने चारधाम
यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस, ट्रांजिट कैंप आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज साइट का भी निरीक्षण किया। यहां पर भविष्य में लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस को निर्देशित भी किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर जगह-जगह रूट के फ्लैक्स बोर्ड लगाने को कहा। इसके अलावा यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों के आने और जाने के लिए अलग अलग लेन बनाई जाए। कप्तान ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगहों को चिह्नित करते हुए पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जाएं, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। पूर्व में चारधाम यात्रा के संचालन के दौरान सामने आयी दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए यात्रा शुरू होने से पूर्व उनके निराकरण के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव को कम करने के लिए पूर्व से यातायात प्लान तैयार करते हुए डायवर्जन प्वाइंट चिह्नित कर लिए जाएं। यातायात का दबाव अधिक होने पर यातायात को डायवर्जन प्वाइंट से डायवर्ट किया जाए।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chardham Yatra route Four Hawk Eye drones Four Hawk Eye drones of Doon Police will monitor the Chardham Yatra route rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More