देहरादून से लगे हिमाचल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगे हिमाचल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मरने वालों में दो हिमाचल और दो विकासनगर के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह विकासनगर से मीनस की ओर जा रही एक कार क्वानू-मीनस मार्ग पर हिमाचल व उत्तराखंड बॉर्डर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और सीधे टोंस नदी में समा गई। बताया जा रहा है कार सवार चार लोग विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। हादसे की सूचना से एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में राजस्व पुलिस और एसटीएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल को रवाना हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य को मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कार सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में संदीप पुत्र आत्मा राम निवासी नेरवा शिमला हिमाचल उम्र 35 वर्ष व मनोज जिंटा पुत्र केवल राम निवासी हिमाचल उम्र 32 वर्ष की शिनाख्त हो पाई है। दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news Four people died in a painful accident on Himachal border adjacent to Dehradun Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More