केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे चार यात्रियों की भूस्खलन के चलते मलबे में दबने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्री सोनप्रयाग से करीब आधा किमी आगे पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के चलते मलबे में दब गए, जिसमें से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, घायल यात्रियों को गुप्तकाशी अस्तपाल में उपचार के लिए भेजा गया है। इलाज के दौरान अन्य तीन यात्रियों की भी मौत हो गई। इस क्षेत्र में बारिश के चलते लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है, रेस्क्यू टीम लगातर इस पूरे क्षेत्र में अभियान जारी रखा हुआ है।
 
 
जानकारी के अनुसार सोमवार सायं लगभग सात बजकर 35 मिनट पर सोनप्रयाग से आधा किमी आगे अचानक भूस्खलन होने से कुछ यात्री मलबे की चपेट में आ गए। यह यात्री केदारनाथ दर्शन के बाद वापस सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जहां घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अन्य तीन कीइलाज के दौरान मौत हो गई। एसडीआरएफ के एसआई आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि सोनप्रयाग से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है। इस पूरे क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिससे रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही है। बावजूद पूरे क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान जारी है। मृतकों में दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला धार, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष), तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष) भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष ।), गोपाल जी पुत्र भक्त राम निवासी राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष) शामिल हैं। जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष), मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष), छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोतजिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष) घायल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four died after being buried under debris Four pilgrims returning after Kedarnath darshan died after being buried under debris due to landslide Pilgrims returning from Kedarnath darshan rudraprayag news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता गदरपुर। यहां ग्राम बमनपुरी में शुक्रवार (आज) 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार युवक मग्गर सिंह सुबह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद गांव के मार्ग किनारे अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे बाजपुर […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के साथ 15 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह विभाग का पद सौंपा गया है। पिछले कई दिनों से राज्य में […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल को विकास की सौगातें देते हुए सीएम धामी ने किया 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (आज) नैनीताल जिले को बड़ी विकास सौगातें देते हुए कुल 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा स्थित हिमगिरि स्टेडियम पहुंचे, जहां जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं को […]

Read More