रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के चार प्राध्यापक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रोत्साहन योजना 2024– 25 हेतु सम्मानित किए गए हैं। उक्त के संदर्भ में उच्च शिक्षा सचिव डॉ रणजीत सिन्हा ने उच्च शिक्षा निदेशक को शासनादेश जारी किया है।
इस योजना के अंतर्गत चयनित प्राध्यापकों में रसायन विभाग के विभाग प्रभारी डॉ प्रसून जोशी, जंतु विज्ञान विभाग के डॉ प्रमोद जोशी, भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ किरन पंत एवं डॉ शीतल चौहान चयनित हुए हैं। इन प्राध्यापकों को यह सम्मान उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्रों के प्रकाशन हेतु दिया गया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे ने सभी चयनित प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय में हो रहे गुणवत्तापूर्वक शोधकार्य का द्योतक है तथा यह भविष्य में उच्च गुणवत्तापूर्वक शोध कार्य को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गणों ने हर्ष व्यक्त किया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]