मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती : नौकरी का लालच और 17 लाख की ठगी के साथ ही कार भी ले उड़ा ठग 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती से मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई पहचान के बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पीड़िता का सोना गिरवी रखवाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद कार की चाबी लेकर कार और उसमें रखे मोबाइल व मूल दस्तावेज लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवालिक नगर निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 फरवरी को उसकी पहचान जीवनसाथी मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से समनदीप सिंह निवासी अशोक नगर लोहामंडी, जिला आगरा से हुई थी। उसने उसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद नौकरी और अन्य खर्चों के नाम पर करीब 17 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि समनदीप ने उसका सोना लॉगिन कराने के नाम पर कैपरी और मणप्पुरम कंपनी में गिरवी रखवा दिया और लोन की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके अलावा उसके सोने पर बिना जानकारी दिए 60 हजार रुपये का अतिरिक्त लोन भी ले लिया। आरोप है कि करीब तीन महीने पहले समनदीप उसकी कार की चाबी यह कहकर ले गया कि लॉगिन कराने के बाद दो घंटे में वापस लौट आएगा। आरोप है कि वह उसे पार्लर में बैठाकर उसकी मारुति सेलेरियो कार लेकर फरार हो गया। कार में मोबाइल फोन के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, आरसी समेत अन्य मूल दस्तावेज रखे थे। 
 
इस पूरे मामले में अमित नाम का व्यक्ति भी शामिल है। दोनों ने उसे छह महीने तक ग्राहकों के लोन की पहली किस्त खुद भरने और कंपनी से 43 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने का भरोसा दिया था। बाद में न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। अब धोखाधड़ी का पता चलने पर उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 17 लाख की ठगी crime news Cyber fraud Devbhoomi News Fraudster Also Made Off with the Car Friendship via matrimonial site: Lured by a job offer haridwar news Hindi News Lure of a Job News from the hills News From the Pahad uttarakhand news victim swindled out of ₹17 lakh; fraudster also drove off with the car उत्तराखण्ड न्यूज कार भी ले उड़ा ठग क्राइम न्यूज नौकरी का लालच साइबर ठगी हरिद्वार न्यूज ₹17 Lakh Fraud

More Stories

उत्तराखण्ड

दून विश्वविद्यालय में चुनाव से पहले बवाल: खाने में कीड़ा मिलने पर भड़के छात्र, कुलपति आवास घेरा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। छात्र परिषद चुनाव से ठीक एक दिन पहले दून विश्वविद्यालय में मेस के खाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। सोमवार रात मेस में परोसे गए भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में छात्राओं समेत छात्र-छात्राओं […]

Read More
उत्तराखण्ड

खुशियों की तलाश में निकले थे, लौटे तीन शव: शक्तिफार्म के परिवार पर टूटा हादसे का कहर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  पूरनपुर। कार द्वारा नामकरण संस्कार में शामिल होने पूरनपुर जा रहे शक्तिफार्म क्षेत्र के एक परिवार की सोमवार (आज) पीलीभीत -बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ने के साथ ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए कॉलेज परिसर […]

Read More