9 से 11 फरवरी 2024 तक एच. एन. इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित होगा “किताब कौतिक”, 70 प्रकाशकों की लगभग 75,000 पुस्तकें रहेंगी उपलब्ध 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के छोटे कस्बों और शहरों से शुरू होकर “किताब कौतिक अभियान” देशभर में चर्चित हो गया है। “क्रिएटिव उत्तराखंड- कुमाऊँनी आर्काइव” टीम द्वारा कुमाऊँ के सभी जिलों में सफल आयोजन के बाद अब हल्द्वानी में पहली बार “किताब कौतिक” होने जा रहा है। 

कार्यक्रम के संयोजक दयाल पांडे और हेम पंत ने बताया कि आगामी 9 से 11 फरवरी 2024 तक एच. एन. इंटर कॉलेज (रामपुर रोड) में “हल्द्वानी किताब कौतिक” होगा। पिछले एक साल में टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल और नानकमत्ता में “किताब कौतिक” आयोजित हुए हैं, जिनमें अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं। हल्द्वानी में रविवार 24 दिसंबर को एक तैयारी बैठक हुई। इस बैठक में हल्द्वानी, रुद्रपुर, लालकुआ, बिंदुखत्ता , काठगोदाम, खटीमा, टनकपुर और हरिद्वार से आए साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्य प्रेमियों ने शिरकत की। बैठक में उपस्थित सभी लोगों आयोजन को अधिक भव्य और सार्थक बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। यह निर्णय लिया गया कि आयोजन के दौरान 70 प्रकाशकों की लगभग 75,000 पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही कार्यक्रम को बहुआयामी बनाने के यलिए साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत, स्कूली बच्चों के क्विज, ऐपण, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। आयोजन की तैयारियों के लिए शीघ्र ही अलग अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

बैठक में ओहो रेडियो के संचालक आर. जे. काव्य, संस्कृति प्रेमी नरेंद्र टोलिया, पहरु पत्रिका के संपादक डा हयात रावत, साहित्यकार प्रो. प्रभा पंत, बाल कलाकार शिवांशु मेहता, डा. एल. एम. उप्रेती, डॉ. आशुतोष पंत, डॉ. सी. एस. नेगी, राजेन्द्र उपाध्याय, साहित्यकार जगदीश जोशी, विनोद पंत, तनुजा जोशी, मीमांसा आर्या, बसन्त पांडे, कमल जोशी, मुकेश कोहली, नितेश बिष्ट, नरेंद्र बंगारी, डॉ. सुनील पंत, ललिता कापडी, किरन, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 books from 70 publishers will be available about 75 From 9 to 11 February 2024 H.N. “Kitab Kautik” will be organized in Inter College Haldwani Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More