हल्द्वानी। लग्जरी कार से शराब की तस्करी कर रहें युवक को नैनीताल पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से इसकी शिकायत मिल रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश के क्रम में प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी द्वारा मय टीम एक अभियुक्त को 07 पेटी अंग्रेजी शराब कार नंबर यूके 04 एजे-7222 हुडई वर्ना के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अमन जोत पुत्र रवीन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गोविन्दपुरा भोटिया पड़ाव रेमण्ड शोरूम के पीछे थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल का रहने वाला है। इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ (प्रभारी एसओजी), हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव एसओजी, कांस्टेबल चन्दन नेगी एसओजी, कांस्टेबल अमर सिंह एसओजी शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]