घर से गायब नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार।  यहां जिले के ज्वालापुर क्षेत्र से लापता हुई किशोरी के साथ गैंगरेप की खबर आई है। बताया जा रहा है कि छात्रा को बहला फुसला कर काम का लालच देकर युवक अपने साथ मेरठ ले गए । जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया, मामले का पता तब चला जब किशोरी किसी तरह वहां से निकली। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र की निवासी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को किसी कारणवश उसकी मां ने डांटा जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई और ज्वालापुर से मेरठ जाने वाली बस में बैठ गई तथा जब वह जा रही थी तो तीन युवक उसे अकेला देखकर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ में ले गए तथा वहां पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी 20 दिनों से लापता थी जिसके बाद माता-पिता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई तथा 20 दिन के बाद किशोरी अपने किसी रिश्तेदार को रोडवेज बस स्टैंड पर मिली जिसके बाद उसने किसी से बातचीत नहीं की मगर बाद में किशोरी ने अपने साथ हुई सारी घटना अपने परिजनों को बता दी किशोरी का कहना था कि सहारनपुर से मेरठ जाते समय रोडवेज बस में उसे तीन युवक मिले थे, वह उनके साथ मेरठ चली गई थी। जहां युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया था। यह जानकारी स्वजन ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में जुटी थी। पुलिस ने जाल बिछाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते


एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि एसएसआई नितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेरठ में गन्ने छिलने का कार्य करते थे। पुलिस ने आरोपित अब्दुल कादिर, इसरार, ठेकेदार अहसान व नदीम निवासी नथमलपुर चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट समेत अपहरण व दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More