अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर वन विभाग के आरण्य भवन के प्रांगण में आयोजित हुई गेट मीटिंग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति उत्तराखंड के आह्वान पर गुरुवार (आज) गेट मीटिंग जो कि एक सितंबर से विभिन्न विभागों में की गई हैं के क्रम में आज 15वें दिन रामपुर रोड स्थित वन विभाग के आरण्य भवन के प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला मुख्य संयोजक, अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति, जनपद नैनीताल आर एस ऐरी एवं संचालन मंत्री उत्तराँचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा हल्द्वानी देवेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

सभा में वक्ताओं द्धारा दिनाँक 01 सितंबर से समन्वय समिति द्वारा समस्त जनपदों में निरंतर गेट मीटिंग के माध्यम से डाउन ग्रेट वेतन के निर्णय को वापस लिए जाने सहित 20 सूत्रीय मांगों पर प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा संगठन को आमंत्रित कर मांगो का निराकरण की दिशा में कोई प्रयास न किये जाने पर असंतोष प्रकट किया गया। आरोप लगाया गया कि वर्तमान सरकार एवं शासन में बैठे अधिकारी, कमर्चारियों का शोषण कर रहे हैं। जिसके चलते कर्मचारियों को विरोध स्वरूप आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में किया युवाओं से सीधा संवाद

वक्ताओं द्वारा राज्य गठन के लिए प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा 94 दिन की ऐतिहासिक हड़ताल के उपरांत अस्तित्व में आये हुए राज्य में कर्मचारियों के विरूद्ध ही षडयंत्र निरन्तर किया जा रहा है, जिसको प्रदेश के कर्मचारी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। आज की गेट मीटिंग में प्रान्तीय अध्यक्ष चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड नाजिम सिद्दीकी,   प्रान्तीय महामंत्री हरिकेश भारती, शशिवर्धन अधिकारी, डिकर सिंह पडियार, देवेन्द्र बोरा, हरीश मटियाली, रमेश सिंह नेगी, संजय सनवाल, मोहन राम आर्य, खीम सिंह नागदली, विपिन मसीह, उमा शंकर जोशी, जीवन सिंह मेहरा, रमेश गिरी, गीता डालाकोटी, नमिता आर्या आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gate meeting held in Aranya Bhawan of Forest Department Gate meeting held in the courtyard of Aranya Bhawan of Forest Department on the call of Officer Staff Teacher Coordination Committee Haldwani news Officer Staff Teacher Coordination Committee Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का दौर, कई जिलों में येलो अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, […]

Read More