हल्द्वानी केवीएम स्कूल में आग से तीन स्कूली बसों के साथ जनरेटर खाक

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूल भवन के एक हिस्से सहित परिसर में खड़ी दो बसें तथा जनरेटर इसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शाम करीब सात बजे की है। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक बस बाहर से लौटकर परिसर में पहुंची थी।चालक ने जैसे ही बस को पार्क किया, उसमें अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने दूसरी बस और आसपास के हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय स्कूल में अवकाश होने के कारण कोई छात्र या कर्मचारी परिसर में मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Haldwani; fire incident at KVM School; Uttarakhand News Hindi News Khabar SachHai Report nainital news News from the hills Three school buses and a generator reduced to ashes in a fire at KVM School आग से दुर्घटना उत्तराखण्ड न्यूज तीन स्कूली बसों के साथ जनरेटर खाक पहाड़ की खबरें स्कूल में आग से दुर्घटना हल्द्वानी केवीएम स्कूल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More