शादी का विरोध करने पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। कालिंदी कुंज में पूर्वोत्तर राज्य की रहने वाली किशोरी(17) के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। किशोरी ने शादी का विरोध किया तो उसके साथ घर में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति समेत फरार तीन आरापियों की तलाश की जा रही है। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोवाहटी, असम की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपने चाचा के साथ दो दिन पहले कालिंदी कुंज थाने में पहुंची थी। किशोरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि मदनपुर खाद में रहने वाले मधु, मनुवर हुसैन, अरिफुल और नीलचंद उर्फ बदशाह ने घर में बंद कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। 

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम आरोपी मधु व मनुवर हुसैन के पिता नूर अख्तर के घर में दिया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। किशोरी ने शिकायत में ये भी कहा गया है कि उसे मधु के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया। किशोरी की शिकायत पर छेड़छाड़, दुष्कर्म व पोक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। 

कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने नीलचंद(32) और नूर अख्तर (53) को गिरफ्तार किया कर लिया है।  पुलिस किशोरी के पति समेत तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी असम फरार हो गए हैं। सभी आरोपी असम के रहने वाले हैं और मधु के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आरोपियों ने किशोरी की मधु से जबरदस्ती शादी करवा दी थी।  किशोरी ने शादी करने से इंकार कर दिया तो उसे साथ वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात के बाद किशोरी डिप्रेशन में चली गई है। उसकी काउंसलिंग कराई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस तरह शादी कराई है वह मान्य नहीं है। साथ ही पीड़ित किशोरी बालिग है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news delhi news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More