अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की हुई मौत, साथी युवक गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में सिडकुल पंतनगर की कंपनी में कार्यरत स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका साथी घायल हो गया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कठघरिया निवासी कृतिका गौड़ (25) सिडकुल की एक कंपनी के एचआर विभाग में तैनातथी। मंगलवार की शाम वह कंपनी के सहकर्मी शुभम पांडेय के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी रोड पर टांडा जंगल के पास किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई। स्कूटी रपटने के बाद कृतिका के सिर से हेलमेट निकल गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।जबकि शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज केलिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया। शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस द्वारा मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई थी। इस मामले में अगर परिजनों की ओर से तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a fellow youth injured a fellow youth seriously injured a girl riding a scooter died A girl riding a scooter died in a collision with an unknown vehicle a scooter collided with an unknown vehicle Accident news Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More