राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को जनरल सर्जरी व ईएनटी विभाग के पीजी पाठ्यक्रम की मिली अनुमति

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल काॅलेज, हल्द्वानी के जनरल सर्जरी विभाग व ईएनटी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र- छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय आर्युविज्ञान आयोग (एनएमसी) ने उक्त दोनों विभागों में पीजी पाठ्यक्रम में पुनः प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी है।


बताते चलें कि विगत जनवरी 2022 में एनएमसी ने काॅलेज प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जनरल सर्जरी विभाग व ईएनटी विभाग मे कुछ कमी के चलते पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर रोक लगा दी थी।एनएमसी द्वारा भेजे गये पत्र के जवाब में प्राचार्य डॉ अरूण जोशी ने जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह व ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शहजाद अहमद को अधिकृत करते हुए एनएमसी के समक्ष काॅलेज प्रशासन का पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया। डॉ राजीव सिंह व डॉ शहजाद अहमद ने अपने-अपने विभागों से संबंधित आपत्तियों को एनएमसी के समक्ष स्पष्ट किया, जिसके पश्चात ही 2 फरवरी बुधवार को एनएमसी ने जनरल सर्जरी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम की 9 सीटों व ईएनटी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम की 2 सीटों पर पुनः प्रवेश की अनुमति दे दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 


एनएमसी के आदेश की सराहना करते हुए प्राचार्य डॉ अरूण जोशी ने कहा कि ये अत्यधिक हर्ष का विषय है कि राजकीय मेडिकल काॅलेज के जनरल सर्जरी विभाग व ईएनटी विभाग में वर्ष 2021-2022 पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की अनुमति मिल गयी है, जिससे राज्य को स्पेशलिस्ट चिकित्सक मिलेंगे जो राज्य के दूरस्त क्षेत्रों में जाकर अपनी सेवाएं देंगे, तथा उत्तराखंड के उन मेडिकल छात्रों के लिए भी बहुत खुशी की बात है जो एमएस की तैयारी कर रहे है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More