मंत्रियों और विधायकों को खुश करने में जुटे रहते हैं सरकारी मुलाजिम- बल्यूटिया 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी अपंग होते जा रही है। अफसर दफ्तरों में बैठकर जनता दरबार लगाने में मशगूल हैं। अधिकारी जब अपने दफ्तरों से फील्ड में निकलेंगे तभी उन्हें समस्याएं भी दिखेंगी।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी हो या जिला नैनीताल, या फिर पूरे प्रदेश के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह जन समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं। प्रदेश में धामी-2 सरकार को 4 महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक कहीं भी किसी मंत्री का खुला जनता दरबार देखने को नहीं मिला। जबकि अधिकारी अपने दफ्तरों में जनता दरबार लगाने में मशगूल हैं। जनता कभी तहसील दिवस तो कभी डीएम जनता दरबार और कमिश्नर जनता दरबार मैं चक्कर काटती रहती है। जिस कारण जनता की समस्याएं कागजों में ही लिपट कर रह जा रहीं हैं। यदि यही अफसर टीम के साथ क्षेत्र में निकले तो उन्हें समस्याओं का अंबार ही अंबार नजर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

बल्यूटिया ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का दावा सरकार करती है। परंतु यहां सरकार सिर्फ अपनों को खुश करने में मस्त है। सरकार को चाहिए कि वह दफ्तरों में बैठे अफसरों को फील्ड में उतारे और जनसमस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करे। अफसर अपने दफ्तरों में कागजी घोड़े दौड़ाने के बजाय अपने मातहतों से काम करवाएं। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाना चाहिए। अधिकारी जन समस्याएं सुनने के लिए जनता के पास जाएं, ना कि जनता को अपने पास बुलाए। यहां अफसरशाही सिर्फ मंत्रियों और विधायकों को खुश करने में जुटी हुई है। जबकि जनता की समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Government servants are busy making ministers and MLAs happy - Balutia Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के ओल्ड लंदन हॉउस में दो […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  17 दिन बाद पुनः हरकी पैड़ी पर अवतरित हुई […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  सहेली से मिलने का बहाना बनाकर घर से निकली पत्नी […]

Read More