देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर कार के पेड़ से टकराने से कार सवार एक युवक की मौत के साथ दो गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रही इलेक्ट्रिक कार (नंबर T0425 UK 2936B) सात मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इतनी तेज टक्कर हुई कि कार का एयरबैग खुल गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार लोगों की चीख-पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान अभिषेक 25 वर्ष पुत्र राजकुमार, निवासी आदर्श ग्राम कुम्हारवाड़ा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से तेज गति से बचने और सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a car collided with a tree a young man died and two others were seriously injured A young man died and two others were seriously injured when the car collided with a tree on the Dehradun-Rishikesh road Accident news dehradun news Dehradun-Rishikesh Road uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार पेड़ से टकराई कार सवार एक युवक की मौत दुर्घटना न्यूज देहरादून न्यूज देहरादून-ऋषिकेश मार्ग दो गंभीर घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More