गढ़वाल मण्डल विकास निगम शीतकालीन यात्राकाल में पर्यटकों को होटलों में आवासीय दरों में देगा छूट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० के विभिन्न होटलों में शीतकालीन यात्रा काल अवधि में पर्यटकों को वर्तमान आवासीय दरों में छूट देगा।

शीतकालीन चार धाम यात्रा डेस्टिनेशन अंतर्गत उत्तरकाशी जिले की खरसाली गांव में यमनोत्री धाम की पूजा, भागीरथी के निकट बसे मुखवा गांव में गंगोत्री धाम की पूजा अर्चना की जाती है, इसी प्रकार रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मन्दिर में बाबा केदार की शीतकालीन पूजा अर्चना की जाती है तथा चमोली के ज्योर्तिमठ के नृसिंह मन्दिर में आदि गुरू शंकराचार्य की गददी की पूजा होती है व पाण्डूकेश्वर स्थित मन्दिर में बद्रीनाथ जी की पूजा-अर्चना की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि. द्वारा पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों को उनके आगमन एवं चारधाम यात्रा के भ्रमण के समय आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जाती है। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के अतिरिक्त मा० मुख्यमंत्री द्वारा उक्त धामों की शीतकालीन प्रवास की समयावधि में शीतकालीन चारधाम यात्रा संचालित किये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली के पूजा स्थलों में आने वाले यात्रियों को उक्त जिलों में निगम के होटलों की वर्तमान आवासीय दरों में मुख्य मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news discount in hotel accommodation rates to tourists Garhwal Mandal Vikas Nigam Garhwal Mandal Vikas Nigam will give discount in hotel accommodation rates to tourists during winter tourist season uttarakhand news winter tourist season उत्तराखण्ड न्यूज गढ़वाल मण्डल विकास निगम देहरादून न्यूज पर्यटकों को होटलों में आवासीय दरों में छूट शीतकालीन यात्राकाल

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More