बरातियों की स्कार्पियो कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत के साथ ही दो लोग गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। ऋषिकेश के पास गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं। हादसे की सूचना भी खाई में गिरे एक युवक ने ही दी।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर रात करीब आठ बजे हुआ।वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक टीमें घटनास्थल पर ही थीं। मृतक व घायल श्यामपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं लेकिन रात तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

बुधवार को गुमानीवाला से एक बारात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव गई थी। इसी बारात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो वाहन से जा रहे थे। वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

वाहन में सवार एक युवक ने दुर्घटना की जानकारी फोन से अपने दाेस्त को देने के साथ ही लोकेशन भी भेजी। इसके बाद उस युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। दोस्त की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य दो गंभीर घायल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident News. The Scorpio car of the wedding party fell into a deep ditch. Three people died in the accident and two were seriously injured rishikesh news Three people died and two were seriously injured when the Scorpio car of the wedding party fell into a deep ditch uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में तीन लोगों की मौत दो लोग गंभीर घायल बरातियों की स्कार्पियो कार गहरी खाई में गिरी

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More