बरेली-हरिद्वार हाईवे पर बस के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से एक युवती की मौत के साथ 20 से अधिक लोग हुए घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

पीलीभीत। उत्तराखंड के नानकमत्ता समेत अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर पलट गई।हादसे में बस में सवार बरेली निवासी दुर्गा (18 वर्ष) की मौत होगई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में करीब 60 श्रद्धालु सवार थे।

जानकारी के अनुसार बुधवार (आज) तड़के 3:20 बजे के करीब श्रद्धालुओं को ले जा रही बस  हादसा बरेली-हरिद्वार हाईवे पर गांव निसरा और सरदार नगर के बीच बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार लोगो की चीख पुकार सुन राहगीरों की भीड़ जुटी। जिनकी सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

इस दौरान बस में सवार बरेली के मढ़ीनाथ चौपला निवासी दुर्गा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के ही नन्हे पुत्र सोहनलाल, रमेश, अर्जुन, मनोज, प्रीति, वरुण, गीता, अनीता, विशाल, दिनेश, जमुना, ऋतिक आदि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 

घायलों को जहानाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। सीएचसी के डॉक्टर सौरभ ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई है। 20 घायलों में अभी सात को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना पर सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने घटना स्थल का जायजा लिया। बाद में सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। हादसे के चलते हरिद्वार हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहन खड़े नजर आए। जहानाबाद और अमरिया थाना पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a bus went out of control and overturned on the road a young woman died A young woman died and more than 20 people were injured when a bus went out of control and overturned on the Bareilly-Haridwar highway Accident news Bareilly-Haridwar Highway more than 20 people were injured Pilibhit news uttar pradesh news अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी उत्तर प्रदेश न्यूज एक युवती की मौत दुर्घटना न्यूज पीलीभीत न्यूज बरेली-हरिद्वार हाईवे बीस से अधिक लोग घायल

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More