राज्यपाल ने किए बाबा नीब करौरी महाराज और घोड़ाखाल में गोलू देवता के दर्शन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरूमीत सिंह ने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद नैनीताल क्षेत्र में हनुमन्त अवतार परमपूज्य बाबा नीब करौरी महाराज जी के साथ ही न्याय के देवता, गोलू देवता घोड़ाखाल मन्दिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली समृद्वि, प्रगति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी '

राज्यपाल ने कहा कि इन स्थानों में पवित्रता, भव्यता, दिव्यता है वह अपने आप में एक अलग शक्ति है, ऐसा लगता है कि आज मैंने साक्षात दर्शन किये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवों, वीर सैनिकों एवं संतो की भूमि है। महामहिम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदारनाथ के प्रांगण से कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर जो दिव्यता है उससे भारत को विकसित राज्य एवं विश्वगुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता है। श्री नीब करौरी मन्दिर के प्रबन्धक दिनेश चन्द्र त्रिपाठी एवं न्याय के देवता गोलू देवता घोड़ाखाल मन्दिर के पुजारी कुंवर चन्द्र जोशी ने महामहिम जी को मन्दिरों की दिव्य शक्ति की विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके उपरांत राजभवन में कुलपति एनके जोशी ने महामहिम से भेंट करते हुए विश्वविद्यालय के विभिन्न बिन्दुओ पर भी चर्चा की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, पारितोष वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: governor news Governor visited Baba Nib Karori Maharaj and Golu Devta in Ghorakhal nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More