सूट-बूट पहनकर ट्रेन के एसी कोच में चोरी के आरोपी को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सूट-बूट पहनकर ट्रेन के एसी कोच में सफर कर यात्रियों की अटैची चोरी करने का आरोपी जीआरपी देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर इतना शातिर में था कि सूट बूट और टाइल लगाकर ट्रेन के एसी कोच में चलता था और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता था। आरोपी से चोरी की गई दस अटैचियां और बैग मिले। कीमती अटैचियों में हजारों रुपये कीमत का सामान था।

घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी जीआरपी अजय गणपति कुमार ने दस हजार रुपये इनाम दिए जाने घोषणा की। एसपी जीआरपी देहरादून ने बुधवार को रेलवे स्टेशन देहरादून स्थित जीआरपी थाने में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि तीस सितंबर को अविनाश कुमार निवासी बेंगलुरू ने जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया। कहा कि वह नई दिल्ली से देहरादून यात्रा कर रहा था। नंदा देवी एक्सप्रेस में द्वितीय एसी कोच में दून आने के लिए सवार हुए। ट्रेन दून स्टेशन पहुंचने वाली थी। तब उठकर देखा तो उनका एक ट्रैवल बैग गायब था।इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका काले रंग का बाग, जिसमें एप्पल कंपनी का लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल चार्जर आदि सामान चोरी कर लिया गया। इसके बाद थाना जीआरपी देहरादून में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए घटना का खुलासा करने के लिए डिप्टी पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर, एसओजी और जीआरपी की मदद से चोरी हुए माल के साथ चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त राजू थापा मूल रूप से नेपाल का निवासी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में रह रहा था। आरोपी राजू थापा सूट बूट पहनकर रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से देहरादून तक का नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई से सेकंड एसी क्लास का टिकट लेता था। इसके बाद हरिद्वार पहुंचने पर सोए यात्री का कीमती सामान लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतर जाता था। चूंकि, सूट बूट पहना राजू देखने में चोर प्रतीत नहीं होता था, इसलिए आमतौर से यात्रियों का उस पर शक भी नहीं जाता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news GRP police arrested the accused of theft in AC coach of train wearing suit and boots Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More