हल्द्वानी। आगामी 02 अगस्त को प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षक अपने हितों को सुरक्षित करने के लिए अनिश्चितकालीन महान्दोलन हेतु उतरेंगे राजधानी देहरादून की सड़कों पर।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक एशोसिएशन, उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 09 वर्षों से अधिक सेवा देने के उपरान्त भी उत्तराखण्ड सरकार अतिथि शिक्षको के सुरक्षित भविष्य अथवा स्थाई नीति विषयक कोई भी निर्णय नहीं ले पाई है। ज्ञातव्य है कि शिक्षा विभाग में काउन्सलिंग के द्वारा स्थानान्तरित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों के द्वारा 2000 से अधिक अतिथि शिक्षक प्रभावित हो चुके हैं। अतः माध्यमिक अतिथि शिक्षक एशोसिएशन, उत्तराखण्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 02 अगस्त 2024 को प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षक अपने हितों को सुरक्षित करने के लिए अनिश्चितकालीन महान्दोलन हेतु राजधानी देहरादून की सड़कों पर उतरेंगे, जिसमें प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षक, मातृ शक्ति उक्त तिथि में देहरादून में उपस्थित होकर महान्दोलन को सफल बनायेंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]