स्कूल से घर लौट रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। पौड़ी जिले के दुगड्डा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम गोदी छोटी में अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही एक महिला को गुलदार ने शिकार बना लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत गोदी बड़ी गांव निवासी मनोज चौधरी की 38 वर्षीय पत्नी रीना देवी मंगलवार सुबह गांव से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा आई। वापसी में गांव के समीप ही रीना देवी पर गुलदार ने हमला कर घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। इसी दौरान गांव से दुगड्डा की ओर आ रहे कुछ बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देखा तो इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा रीना का शव बरामद हो गया। शव के समीप ही गुलदार भी बैठा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा तुरन्त इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। घटना के बाद से ग्रामीणो ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar made a woman returning home from school kotdwara news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More