हल्द्वानी को विकास के रुप में इंदिरा हृदयेश मिली और वहीं छवि सुमित के अंदर भी है – प्रियंका गांधी

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन  जनसभा करने पहुंची प्रियंका गांधी ने महंगाई, बेरोज़गारी पर डबल इंजन की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की नीयत खोटी है। सरकार का विकास कहीं भी नहीं दिख रहा, प्रदेश में योजनाएं उत्तराखंड के लोगों के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए बन रही है। 

इससे पहले यहां पहुंचने पर प्रियंका गांधी को कांग्रेस नेताओं ने कुमाऊंनी पिछौड़ा पहनाकर स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता था। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता को संघर्षशील बताया और कहा कि यहां के लोगों ने इस देश की आन बान शान के लिए जो कुर्बानी दी है उसको भुलाया नहीं जा सकता। बड़ी सौम्यता के साथ भाजपा पर हमलावर प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार चंद अरबपतियों के लिए काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि किसान जानते हैं की उनके साथ पिछले 5 सालों में क्या हुआ। उत्तराखंड में किसी को सरकारी नौकरी नही मिली सिर्फ बेरोजगारी बढ़ी, पलायन बढ़ा है।अब उत्तराखण्ड को ऐसी सरकार की जरूरत है जो आपके लिए काम करे। कांग्रेस आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हम वही घोषणा करेंगे जो पूरी करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

संबोधन के अंत में प्रियंका गांधी ने लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश, कालाढूंगी से प्रत्याशी महेश शर्मा, यशपाल आर्य को मंच पर अपने साथ खड़ा करते हुए जनता से इन्हें जिताने की अपील के साथ ही कहा कि हल्द्वानी को विकास के रुप में इंदिरा हृदयेश मिली और उनका हल्द्वानी के विकास में बहुत बड़ा योगदान था। प्रियंका गांधी ने विकास के मायने समझाते हुए मुख्यमंत्री की विधानसभा खटीमा का जिक्र करते हुऐ कहा कि खटीमा के मुकाबले हल्द्वानी में विकास हुआ है जो स्पष्ठ दिखायी देता है और यह सब इंदिरा जी की देन है। विपक्ष की नेता रहते हुए भी उन्होंने विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये और यही वजह है कि आपका उनके प्रति लगाव मुझे आज साफ दिखायी दे रहा है। आज उन्ही के बेटे सुमित हृदयेश हल्द्वानी से कांग्रेस के उम्मीदवार है। हमें गर्व है उनमें भी वही आदर्श के साथ जोश, जूनून और विकास के प्रति अपनी माता की छवि है। हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए आप सुमित हृदयेश को जीताकर विधानसभा भेजें ताकि इंदिरा जी के अधूरे सपनो को साकार किया जा सकें। उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सभा को सम्बोधित करते हुए भावुक हो गए और कहाँ की सुमित मेरा बेटा है इसे भारी मतों से विजय बनाये, ये कांग्रेस का भविष्य है। प्रियंका गांधी के मंच पर आने के बाद संचालन की कमान हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने संभाली।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

प्रियंका के सारथी बने सुमित

चुनाव प्रचार के आखरी दिन हल्द्वानी में जनसभा करने आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जनसभा स्थल से पूर्व एफटीआई स्थित हेलीपैड पर कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत प्रियंका के आग्रह पर हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने स्वयं गाड़ी ड्राइव कर उनको जनसभा स्थल तक लेकर आए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More