पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा प्रस्तुत राग के साथ समापन हुआ हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल का  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन देश के जाने-माने कथाकार साहित्यकार उपन्यासकारो द्वारा एक मंच में आने के साथ ही कौस्तुभ आनंद चंदोला की दो पुस्तकों का विमोचन व पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा लोक कला और साहित्य के नए दौर की चर्चा कर सबका मन मोह लिया।

हल्द्वानी के डीपीएस स्कूल में आयोजित हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन सुबह प्रथम सत्र में गीतकार विजय अकेला और कवियत्री गौरी मिश्रा द्वारा बॉलीवुड में साहित्य को लेकर विस्तार से चर्चा एवं लेखक कौस्तुभ आनंद चंदोला, अमृता पांडे, दीपक उपाध्याय, रंजना शाही द्वारा नई किताबों पर चर्चा के साथ ही कौस्तुभ आनंद चंदोला की गर्म रेत और प्रेत मां किताब का विमोचन व तीसरे सत्र में महिलाओं की रुचिकर साहित्य को लेकर प्रख्यात लेखक प्रीतपाल कौर, सोनाली मिश्रा और सर जाना शर्मा द्वारा महिलाओं द्वारा लिखी गई उपन्यास और किताबों पर चर्चा की व महिलाओं के प्रति नजरिए को विस्तार से सुनाया गया। किताबों को लेकर विजय त्रिवेदी दूरदर्शन के वरिष्ठ एंकर अशोक श्रीवास्तव और वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा ने देश में चल रहे नैरेटिव सेट के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की। जिसके पश्चात बुक्स व्हिच रिचा सत्र में रिचा अनिरुद्ध ने रणवीर चौहान की लिखी पुस्तक 84 आलमबाग पर चर्चा करते हुए साहित्य और प्रशासनिक अधिकारी की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। डीजीपी अशोक कुमार की पुस्तक “खाकी में इंसान” पर डीजीपी अशोक कुमार से वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा एवं पंचजन्य के संपादक हितेश शर्मा के साथ लेखक सतीश शर्मा ने विस्तार से पत्रकारिता के सामने चुनौती को लेकर प्रश्नावली की गई। पद्मश्री मालिनी अवस्थी के साथ पंचजन्य के संपादक हितेश शर्मा द्वारा कला और साहित्य में बढ़ रही राजनीति को लेकर चर्चा हुई तो इस दौरान मालिनी अवस्थी ने कई राग सुनाएं जिससे पाठक मंत्रमुग्ध हो गए समापन सत्र में मालिनी अवस्थी ने सुरीली आवाज में वंदे मातरम गीत गाकर हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे सत्र को समापन की घोषणा की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani Literature Festival concludes with a raga presented by Padmashree Malini Awasthi Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More