अतिक्रमण के नाम पर हो रही कार्रवाई पर हल्द्वानी विधायक ने फिर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा – “प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दूंगा, एक भी मकान टूटने नहीं दूंगा”

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने गुरुवार (आज) आवास विकास स्थित पंचेश्वर मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा लगाए गए आपत्ति कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय निवासियों को भेजे जा रहे नोटिसों पर गहरा रोष व्यक्त किया और कैंप में अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रशासन लगातार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को निशाना बना रहा है। इससे पूर्व भी वे सुभाष नगर में आयोजित आपत्ति कैंप में पहुँचे थे और वहाँ भी उन्होंने दर्जनों आपत्तियाँ प्रशासन के समक्ष रखी थीं। अधिकारियों से इन आपत्तियों का स्पष्ट और लिखित उत्तर माँगा था, लेकिनआज तक कोई जवाब नहीं मिला।  हृदयेश ने प्रशासनिक अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि हल्द्वानी की जमीनी हकीकत जाने बिना कोई भी बाहरी अधिकारी यहाँ अपनी सनक नहीं थोप सकता।
 
उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह एकतरफा रवैया और “गुंडा राज” किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “मैंने इन गलियों में अपना बचपन बिताया है, यहाँ की हर गली, हर परिवार से मेरा गहरा नाता है। मैं किसी भी सूरत में एक भी गरीब का आशियाना उजड़ने नहीं दूँगा। प्रशासन चाहे जितनी कोशिश कर ले, मैं जनताके साथ खड़ा हूँ और खड़ा रहूँगा।”
 
उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता के हितों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लानी होगी और पहले सभी आपत्तियों का निस्तारण करना होगा, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani administration's action in encroachment Haldwani MLA again expressed strong objection to the action being taken in the name of encroachment and said - "I will not let the administration act arbitrarily Haldwani MLA Sumit Hridayesh expressed objection Haldwani news I will not let even a single house be demolished" uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज हल्द्वानी अतिक्रमण में प्रशासन की कार्रवाई हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More