शिक्षिका की संदिग्ध मौत पर सचिवालय के निजी सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने पति, सास और ननद पर दहेज की मांग, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत निजी सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्व. सुमेर सिंह कंडारी की बेटी सृष्टि कंडारी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका थीं। उनकी शादी नवंबर 2025 में देहरादून के लक्ष्मण एन्क्लेव (दिल्ली फार्म, हर्रावाला) निवासी सौरभ खत्री से हुई थी, जो उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मृतका की मां सीमा कंडारी का आरोप है कि शादी के बाद से ही सृष्टि को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उनका कहना है कि पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू अक्सर उनकी बेटी का अपमान करते थे। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

परिजनों के अनुसार, शादी के करीब तीन महीने बाद सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आया। आरोप है कि इसके बाद परिवार ने किसी पंडित की बात पर विश्वास करते हुए सृष्टि को ‘मनहूस’ कहना शुरू कर दिया। बाद में ससुर के निधन के बाद भी उसकी मौत का जिम्मेदार सृष्टि को ठहराया गया, जिससे उस पर मानसिक दबाव और प्रताड़ना और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को बार-बार यह कह कर प्रताड़ित किया जाता था कि उसके घर आने के बाद परिवार में लगातार अनिष्ट हो रहा है। मामले के सामने आने के बाद एक भावुक संदेश भी चर्चा में है, जिसमें लिखा गया है कि वह पिछले छह महीनों से लगातार सब कुछ सह रही थी और अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा था। संदेश में “मनहूस” कहकर अपमानित किए जाने का भी जिक्र है। हालांकि पुलिस इस संदेश की भी जांच कर रही है और इसकी सत्यता की पुष्टि जांच के बादही हो सकेगी।

 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Case of dowry death registered against three individuals case registered against three people crime news dehradun news Devbhoomi News Dowry death following the suspicious death of a female teacher; Uttarakhand News Hindi News including a Secretariat Private Secretary News from the hills News From the Pahad Secretariat Private Secretary suspicious death of a teacher

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More