हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली नंबर की कार में सवार चार युवकों पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे। महिलाओं की शिकायत और घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, महिलाओं का एक समूह अपनी कार से हाईवे पर सफर कर रहा था। इसी दौरान बहादराबाद टोल से पहले दिल्ली नंबर की कार में सवार चार युवक उनके पीछे लग गए। आरोप है कि युवकों ने महिलाओं की गाड़ी रोकने की कोशिश की और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। महिलाओं के विरोध के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, संभाला कार्यभार 

महिलाओं ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार सवार युवक महिलाओं के साथ बहस और अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को सूचना दी। उनके निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को रुकवाया और चारों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: पिता घायल जबकि बेटी ने सड़क पर तोड़ा दम  

पुलिस के अनुसार, महिलाओं की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सफेद रंग की वैगनआर कार को सीज करने के साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार, अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान चारों युवकों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Crime News; four youths under the influence of alcohol; misbehavior with women on the highway; police take the youths into custody Devbhoomi News haridwar news Hindi News Misbehavior with women on the highway: Four drunken youths create a ruckus; police apprehend them. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने लिया युवकों को हिरासत में शराब के नशे में चार युवक हरिद्वार न्यूज हाइवे पर महिलाओं से बदसलूकी

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां एसटीएफ और दून पुलिस ने जीएमएस रोड पर कमला पैलेस के पास एक कंपनी के कार्यालय में चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मामले में कंपनी के मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद और रीजनल मैनेजर जगमोहन सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    बागेश्वर। प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लंबे समय से नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवा शिक्षा विभाग ने समाप्त कर दी है। इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद अब यह भी सवाल उठा रहे हैं कि नियुक्ति के समय इनके प्रमाणपत्रों […]

Read More
उत्तराखण्ड

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के अनुमोदन के उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदाधिकारियों एवं […]

Read More